NEWSPR DESK- बिहार में बढ़ते कोरोना केस के बीच जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ ने व्यापारियों के लिए राहत भरी खबर दी है। 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यापारियों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसका आयोजन जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ और रेडक्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में होगा। इस बात की जानकारी जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने दी।
संजीव श्रीवास्तव ने आगे बताया कि 13 अप्रैल से रेडक्रॉस सोसाइटी, गांधी मैदान, पटना में 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यापारियों को वैक्सीन लगाया जाएगा। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक वैक्सीनेशन का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की शुरुआत जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक वर्मा करेंगे।
इस मौके पर जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने यह अपील की है कि सभी व्यापारी बहन-बंधु इस सुविधा का लाभ उठाएं और वैक्सीन जरूर लगवाएं। आपको बता दें कि बिहार में कोरोना केस में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। व्यापारी वर्ग के लोगों के कोरोना के चपेट में आने की अधिक संभावना रहती है। व्यापारियों की सुरक्षा को देखते हुए ही जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ ने यह फैसला लिया है।