महाकालेश्वर की आकृति स्वरूप कांवर बना श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

NEWSPR DESK -भागलपुर विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के नौवे दिन कच्ची काँवरिया पथ से बाबाधाम मंदिर तक केसरिया रंग से रंग गया है कांवरियों के द्वारा कांवर में महाकालेश्वर स्थित भोलेनाथ के मंदिर की आकृति एवं प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है कच्ची कांवरिया पथ में कलकत्ता के हुगली से आये रिषड़ा काँवरिया संघ के द्वारा 10 लोगों के जत्था के साथ लाये गये उज्जैन के महाकालेश्वर धाम मंदिर के स्ट्रक्चर कच्ची काँवरिया पथ में शिव भक्तों को आकर्षित कर रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस अवसर पर कच्ची कांवरिया पथ में कलकता के अभिजीत बम ने बताया की हम लोग पिछले दो सालों से जा रहे हैं पिछले साल हम लोग तारकेश्वर धाम का कांवर लेके गए थे।इस बार उज्जैन के महाकालेश्वर का कावर लेके जा रहे हैं।इस कांवर को बनाने में 20 दिन लग गए और इसे बनाने में 30 हजार रूपए खर्च हुआ जिसका वजन 150 किलो का है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article