News PR Live
आवाज जनता की

ललन सिंह बने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बैठक में लगी मुहर

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPRडेस्क | जेडीयू को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। ललन सिंह को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। दिल्ली में आज जेडीयू की राष्ट्रीय कार्याकारिणी की बैठक हुई है। बैठक में ललन सिंह के नाम पर फैसला हो गया है। फिलहाल आरसीपी सिंह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। लेकिन उनके केन्द्रीय मंत्री बनते ही ये अटकले लग रही थी कि आरसीपी सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हाथ धोना पड़ सकता है। ये अटकले सही साबित हुई और पार्टी कार्यकारिणी के बैठक में ललन सिंह पर मुहर लग गई।

- Sponsored -

- Sponsored -

ललन सिंह को नीतीश कुमार का बेहद भरोसेमंद माना जाता है। ललन सिंह लंबे वक़्त से पार्टी से जुड़े हैं और पार्टी को खड़ा करने में उनका बड़ा योगदान माना जाता है। हाल ही में एलजेपी में जो बड़ी टूट हुई थी  उसके पीछे ललन सिंह की ही भूमिका होने की बात सामने आई थी। कहा गया था कि नीतीश ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी थी और ललन सिंह इसमें सफल भी रहे। ललन सिंह कई सालों से पार्टी के सामने आए संकटों को संभालते रहे हैं। नीतीश भी कई अहम मामलों में उनकी राय लेते रहे हैं।

बैठक से पहले आरसीपी सिंह ने कहा, ‘नीतीश कुमार से उनके संबंध वर्षों से हैं और आगे भी रहेंगे। हमारे संबंध का कोई पैमाना नहीं है। वे हमारे नेता हैं और सालों तक उनके साथ काम किया है। आगे भी करेंगे। संगठन है तो पार्टी है। तभी मैं मंत्री और हमारे नेता मुख्यमंत्री हैं। मैं संगठन और मंत्री दोनों का काम मजबूती से करूंगा, लेकिन निश्चित रूप से पार्टी तय करेगी तो मैं यह जिम्मेदारी किसी मजबूत साथी को देने से पीछे नहीं हटूंगा।”

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.