पटना के गांधी मैदान में 90 फीट ऊंचे रावण का दहन, आंखों से निकले अंगारे और मुंह से उठे शोले

Rashmi Tiwari

राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में विजयदशमी के मौके पर रावण दहन का भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान बिहार के सबसे ऊंचे 90 फीट के रावण के पुतले का दहन किया गया। इस नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उत्साहित नजर आए।

रावण दहन के दौरान विशेष तकनीक और आतिशी प्रभावों का इस्तेमाल किया गया। पुतले की आंखों से अंगारे निकलते दिखाई दिए, जबकि उसके मुंह से शोले उठे। वहीं, कानों और कंधों से निकलते रंग-बिरंगे धुएं ने इस दृश्य को और भी आकर्षक बना दिया।आयोजन में लाइट एंड साउंड इफेक्ट्स के जरिए रावण के हंसने का दृश्य भी प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा।

रावण के विशाल पुतले के दहन के साथ ही गांधी मैदान में उत्सव का माहौल देखने को मिला।विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश देता है। पटना के गांधी मैदान में आयोजित इस भव्य रावण दहन ने इसी परंपरा को जीवंत किया।

Share This Article