जदयू नेता पंकज रंजन के सरहज ने मनाया लोक आस्था का महापर्व छठ, दी शुभकामनाये

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पटना जनता दल-यू के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज रंजन के ससुराल में भी छठ महापर्व का अनुष्ठान किया गया है। उनकी सरहज छठ व्रत की हैं। उन्होंने अपने घर के छत पर बने तालाब में ही नहाय खाय से साथ भगवान भास्कर को अर्घ दी. आपको बता दें पटना के बुद्धा कॉलोनी में पंकज रंजन का ससुराल है।

आपको बता दें कि सोमवार को छठ पूजा नहाय-खाय के साथ शुरू हुई थी। मंगलवार को खरना और बुधवार को शाम के समय डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया और साथ ही पारण यानि समाप्ति आज यानि गुरुवार को हुई. पूर्वांचलियों का सबसे बड़ा और पवित्र पर्व बिहार, यूपी के सीमावर्ती क्षेत्रों और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मनाया जाता है। देश में जहां भी बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग रहते हैं वे छठ का पर्व धूमधाम से मनाते हैं। यह व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छी सेहत, पारिवारिक सुख-समृद्धि और मान-सम्मान हेतु किया जाता है।

आज छठ का चौथा दिन यानि पारण है। शाम में समय डूबते हुए सूर्य को पहला अर्घ्य दिया गया था. छठ के तीसरे दिन शाम को बांस की टोकरी में फलों, ठेकुआ, चावल के लड्डू आदि से अर्घ्य का सूप सजाया जाता है, जिसके बाद व्रती अपने परिवार के साथ सूर्य को अर्घ्य देती हैं। इसके साथ ही चौथे दिन यानी आज गुरुवार को उगते हुए सूर्य को दूसरा अर्घ्य दिया गया और अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया गया।

Share This Article