जदयू के नेता ने तेजस्वी यादव को लेकर कही बड़ी बात, कहा- “तेजस्वी अपना बौद्धिक विकास करे”

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR डेस्क। बिहार विधानसभा सत्र के आखिरी दिन के विवाद के बाद से सियासी गहमागहमी तेज हैं। सत्तापक्ष और विपक्ष नेताओं का एकदूसरे पर हमला भी लगातार जारी हैं। इसी बीच जदयू के नेता ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर फिर एक बार जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी यादव के सोशल मीडिया पर दिए गए प्रतिक्रियाओं के बाद फिर एक बार पूर्व मंत्री नीरज कुमार हमलावार हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी को अपना बौद्धिक विकास करना चाहिए। हमारी सरकार को महाजंगलराज कहने से पहले खुद ये जान लें कि उनके माता-पिता के राज को स्वयं न्यायालय ने जंगलराज कहा था। उन्हें अपराध पर बोलने का कोई हक नहीं है।

नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव पहले अपना बौद्धिक विकास कर लें। जब आपके माता-पिता की सरकार थी, तब कोर्ट ने ही तत्कालीन राज को जंगलराज कहा था। बिहार की जनता तो आतंक राज कहती थी। ऐसा हम नहीं कहते हैं, तेजस्वी पता करें पहले कि 5243 लोगों का लालू राज में फिरौती के लिए अपहरण हुआ था या नहीं। उसकी पंचायत फुलवरिया से कोटवार के वेबसाइड पर जानकारी मिल जाएगी।

पोस्को एक्ट का आरोपी भी आपका सहभागी है। वहीं, नीतीश राज को लेकर नीरज ने कहा कि आज कोई माई का लाल नहीं है जो अपराध करके बच जाए। हर अपराधिक घटना पर कार्रवाई होती है। घटनाएं तो हुईं हैं, लेकिन उस पर पुलिस की कार्रवाई भी हो रही है।

Share This Article