News PR Live
आवाज जनता की

हम की दूसरी जनता दरबार आज संपन्न, मांझी ने सुनी लोगों की समस्याएं, कहा- सबका समाधान करने की होगी भरपूर कोशिश

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दरबार के बाद हम के नेता पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा जनता दरबार का आयोजन7 सितंबर से हर मंगलवार शुरू हो चुका है। वहीं आज दूसरी बार जीतन राम मांझी के आवास पर हुई जनता दरबार में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने लोगों की फरियाद सुनी और त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित पदाधिकारियों से फोन पर बात कर समस्या के निदान के लिए बातचीत की।

मांझी के जनता दरबार में पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव,  बिहार सरकार में लघु जल संसाधन एवं अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री डॉ संतोष कुमार, पार्टी के विधायक डॉक्टर अनिल कुमार, राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष  रत्नेश पटेल एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा जनता दरबार उपस्थित रहे और लोगों की बातें सुनी।

- Sponsored -

- Sponsored -

पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने जनता दरबार के बाद मीडिया से रूबरू हुए और कहा कि उनकी पार्टी गरीबों और दलितों की पार्टी है। जो यहां जनता दरबार में आते हैं उनके पास ना तो अच्छा कपड़ा है, ना जमीन, ना घर, ना ही पैसा और उनकी समस्या अनंत है। इसके साथ ही उन्होंने उनपदाधिकारियों का धन्यवाद किया जिन्होंने जनता दरबार में आज आए सभी शिकायतों सकारात्मक बातचत की।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव संतोष कुमार सुमन ने बताया कि वहां समस्याएं आती हैं, वह ज्यादातर गरीब और अनुसूचित जाति/ जनजाति एवं महिला उत्पीड़न की समस्याएं देखने को मिलती है। यहां जो भी समस्याएं आती है उन समस्याओं का निदान हो इसके लिए पूरा प्रयास होता है। यही इसका उद्देश्य है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.