News PR Live
आवाज जनता की

झरिया के सुदामडीह में जोरदार आवाज के साथ बना गोफ, गोफ से लगातार जहरीले गैस का हो रहा रिसाव

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। धनबाद में ASP ऑउटसोर्सिंग के फायरपेच में हैवी ब्लास्टिंग के बाद जोरदार आवाज के साथ गोफ बन गया। मामला झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र का है। गोफ से लगातार जहरीले गैस का रिसाव हो रहा है। घटना सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद से ही स्थानीय लोगो में दहशत व्याप्त है। घटनास्थल के नजदीक मुख्य मार्ग से रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। जिससे लोगों को किसी अनहोनी घटना का भय सता रहा है। गैस रिसाव स्थल के पास से ही रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना होता है। उन्होंने कहा कि आसपास के क्षेत्रों की स्थिति को देखकर यह कहा जा सकता है कि यहां के ग्रामीण मौत के साए में जी रहे हैं। कब क्या अनहोनी हो जाए और कौन काल के गाल में समा जाए यह कहा नहीं जा सकता। जबकि बीसीसीएल प्रबंधन इसको लेकर लगातार उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.