झारखण्ड : साइकिल से छठ घाटों का निरिक्षण करने पहुँचे कौशल विकाश मंत्री, भाजपा पर साधा निशाना

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR डेस्क। आस्था का महापर्व छठ पूजा का आज तीसरा दिन हैं और आज के दिन व्रती शाम में सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं। हर साल से इस साल छठ पूजा थोड़े अलग तरीके से मनाया जाएगा। कोरोना काल में हो रहे छठ पूजा को लेकर सरकार ने अपने तरफ से जारी किये गए तमाम गाइडलाइन्स को लोगों से फॉलो करने कि अपील की हैं।

इन्ही सब तैयारियों के बीच सूबे के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता अहले सुबह घाटों का निरीक्षण करने पहुँचे। सत्यानंद भोक्ता ने खुद साईकिल चलाकर शहर के छठ घाटों का निरीक्षण किया और साफ-सफाई और विधि व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर अधिकारियों और आयोजको को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मौके पर मंत्री ने भाजपा का नाम लिये बगैर इशारों-इशारों में विपक्ष को आड़े हांथों लिया। उन्होंने भाजपा पर आस्था के आड़ में राजनीति करने का आरोप लगाया और साथ ही अपने आदतों से बाज आने की नशिहत दी। उन्होंने कहा कि सीएम ने पूजा पर प्रतिबंध लगाया है ऐसी गलत अफवाह फैलाने का काम विपक्ष के द्वारा किया गया था जो सरासर गलत है।

इसके अलावा मंत्री ने कहा कि कोरोना से बचाव को लेकर राज्य सरकार ने ऐहतियातन घाटों पर भीड़ न लगे इस उद्देश्य से निर्देश जारी किया था। लेकिन उसमें भी ढिलाई दे दी गई है। लोग अपने परिवार के साथ सुविधा के अनुरूप नदी और तालाबों पर पर्व मना सकते हैं। इसके साथ ही मंत्री ने लोगों से मास्क और सेनेटाइजर का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने को लेकर अपील की और कहा कि कोरोना से बचाव के लिये पर्व के साथ दो गज की दूरी भी जरूरी हैं। मंत्री ने निरीक्षण के दौरान शहर के पुरैनिया छठ घाट पर विधायक मद से सीढ़ी निर्माण कराने की भी घोषणा की है।

Share This Article