झारखंड के खलारी से बरामद हुई औरंगाबाद से अपहृत लड़की, संपत्ति हड़पने के नियत से हुआ था अपहरण

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के गाँधी नगर से अपहृत किशोरी को पुलिस ने झारखंड के खलारी से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने नामजद आरोपियों में से एक को गिरफ्तार भी कर लिया है। परिजनों ने इसे लेकर 25 जुलाई को नगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज़ कराई थी जिसमे अपहृत किशोरी की हत्या कर उसकी संपत्ति हड़पने की नियत से उसका अपहरण कर लिए जाने की बात कही गयी थी। अपहरण का आरोप देव थाना क्षेत्र के पांती गांव के 5 लोगों पर लगाया गया था। इधर पुलिस ने अपहृता को मेडिकल जांच के बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष उसका बयान दर्ज़ करा उसे परिजनों को सौंप दिया है जबकि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Share This Article