News PR Live
आवाज जनता की

झारखंड में बीजेपी विधायक के प्रतिनिधि पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश के आरोप, थाना में मामला दर्ज

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। चतरा : सिमरिया के भाजपा विधायक किशुन कुमार दास के विधायक प्रतिनिधि पर महिला को रोककर छेड़खानी व दुष्कर्म करने आरोप लगा है। इस मामले में सिमरिया विधायक के प्रतिनिधि प्रकाश पाठक के खिलाफ टंडवा थाना में छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला आंदोलित एक महिला की लिखित शिकायत पर टंडवा थाना कांड संख्या 201/21 के तहत दर्ज हुआ है। बताया गया है कि गाडीलौंग गांव की कुछ महिलाएं धरना स्थल से अपने घर लौट रही थीं। इसी बीच बाईपास रोड में विधायक प्रतिनिधि ने महिला को रोककर छेड़खानी की, साथ ही दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। हालांकि महिला द्वारा हल्ला मचाने के बाद आरोपित फरार हो गया था। पुलिस अनुसंधान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि पूरे मामले में क्या सच्चाई है.

- Sponsored -

- Sponsored -

जानकारी के मुताबिक, सिमरिया विधायक ने सोमवार को भू-रैयतों के आंदोलन के खिलाफ और एनटीपीसी प्लांट का निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर स्थानीय भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस निकाला था। ठीक एक दिन बाद मंगलवार को विधायक के खिलाफ विस्थापित गांवों की आंदोलित महिलाओं ने पैदल मार्च किया। गांव की सैकड़ों महिलाएं धरना स्थल पहुंचीं। उसके बाद विस्थापित संघर्ष समिति के बैनर तले पैदल मार्च निकाला। धरना स्थल से थाना, मुख्य बाजार होते हुए शहीद चौक व एनटीपीसी मुख्य गेट पहुंचकर मार्च को समाप्त किया। महिलाओं ने विधायक किशुन कुमार दास और एनटीपीसी प्रबंधन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इतना ही नहीं, आंदोलित महिलाओं के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए विधायक प्रतिनिधि प्रकाश पाठक की गिरफ्तारी की मांग की है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.