News PR Live
आवाज जनता की

28 से 30 जनवरी तक होगी JPSC मुख्य परीक्षा, 14 सेंटरों पर मुख्य परीक्षा दो पालियों में होगी, जानें किस दिन किस विषय की होगी परीक्षा

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। झारखंड पब्लिक सर्विस कमिशन ने परीक्षा की तिथि तय की है। 28 से 30 जनवरी 2022 को राजधानी के 14 केंद्रों पर सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा आयोजित होगीय़ सेंटर पर सुरक्षा और सुविधा मुहैया कराने के लिए जेपीएससी ने रांची उपायुक्त को पत्र लिखा है। पत्र में उपायुक्त से 14 केंद्रों की सूची 7 दिसंबर तक उपलब्ध कराने को कहा गया है। जेपीएससी मुख्य परीक्षा में कुल 4293 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इन सभी अभ्यर्थियों का चयन पीटी परीक्षा के माध्यम से हुआ है।

झारखंड पब्लिक सर्विस कमिशन की मुख्य परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी, जिसमें कुल 6 पेपर होंगे।

- Sponsored -

- Sponsored -

पहले दिन : प्रश्नपत्र 1 और 2 विषय का होगा। प्रश्नपत्र -1 सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेज़ी (क्वालीफाइंग) का होगा. इसके 2 खंड हिंदी और अंग्रेज़ी होगा। दोनों खंडों का अंक होगा सामान। प्रत्येक खंड के लिये 50 अंक तय किए गए है. प्रश्नपत्र 2 भाषा और साहित्य का होगा। इसमें उम्मीदवारों को निम्न विषयों का चयन करना होगा।

दूसरे दिन : प्रश्नपत्र 3 और 4 विषय की परीक्षा ली जाएगी। प्रश्न पत्र 3 में सामाजिक विज्ञान, इतिहास और भूगोल और प्रश्नपत्र 4 में भारतीय संविधान, राजनीति, लोक प्रशासन और सुशासन की परीक्षा ली जाएगी।

तीसरे दिन : प्रश्नपत्र 5 और 6 विषय की परीक्षा ली जाएगी। प्रश्नपत्र 5 में भारतीय अर्थव्यवस्था, वैश्वीकरण और सतत विकास का और प्रश्नपत्र 6 सामान्य विज्ञान, पर्यावरण और प्रौद्योगिक विकास विषय की होगी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.