News PR Live
आवाज जनता की

कान्हा मिलन समारोह का आयोजन, कृष्ण भजन पर झूमी मारवाड़ी समाज की महिलाएं

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के अररिया शाखा की सदस्यों ने कान्हा मिलन समारोह मनाया। इस मौके पर महिलाओं ने लड्डू गोपाल के साथ फुलों की होली खेली। अररिया बस स्टैंड रोड के पास गणेश अग्रवाल के आवास पर कान्हा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। राजस्थान में इस तरह से उत्सव मनाने की पुरानी परंपरा है। इसी को लेकर मारवाड़ी समाज की दर्जनों महिलाओं के साथ आसपास की महिलाएं एकत्र होकर कृष्ण भगवान के बाल रूप के साथ उत्सव मनाया।

- Sponsored -

- Sponsored -

इस मौके पर महिलाएं अपने घरों से बाल गोपाल को साथ लायी थी। एक जगह सभी बाल गोपाल को सुंदर वस्त्र से सजा कर विराजमान किया गया था। कृष्ण के रूप में रेखा अग्रवाल और राधा के रूप में महिलाओं ने रासलीला की और झूमकर नृत्य किया। पूरा वातावरण कान्हा के भजन से गूंज रहा था। समारोह की आयोजक अध्यक्ष रेखा अग्रवाल ने बताया कि हम लोग हर वर्ष इसी महीने में बाल लड्डू गोपाल को अपने अपने घरों से एक जगह लाकर उनके साथ उत्सव मनाते हैं। उन्होंने बताया कि आज के दिन कीर्तन, पुष्प होली, माखन मिश्री और सवामणी का भोग लगाया जाता है।

अररिया से रविराज की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.