खादी, क्रांति और करुणा-बापू टॉवर में गांधीजी का पूरा जीवन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

  • छह महीने में आए 50 हजार से अधिक पर्यटक
  • 3-डी आकृतियों में दिख रही बापू की झलक

पटना, 3 जुलाई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

महात्मा गांधी के विचारों की जीवंत यात्रा के दर्शन पटना स्थित बापू टॉवर में देखने मिल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदृष्टि पहल पर निर्मित यह ऐतिहासिक टॉवर न केवल बिहार की शान बन गया है, बल्कि पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। इसकी लोकप्रियता दिन प्रतिदिन इतनी बढ़ती जा रही है कि महज पांच महीनों में 52 हजार 261 लोग इसे देखने पहुंच चुके हैं। जून 2025 के आंकड़े बतातें हैं कि इस महीने अकेले 14 हजार 610 पर्यटक बापू टॉवर पहुंचे। यह आंकड़ा साबित करता है कि यह जगह बिहार के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पर्यटन में एक नया अध्याय जोड़ रहा है।

छह मंजिला बापू टॉवर गांधीजी के जीवन और उनके आंदोलनों को 3-डी माध्यम से प्रदर्शित करता है। इस भवन की पांच मंजिलें पूरी तरह से महात्मा गांधी के आदर्शों, संघर्षों और जीवन प्रसंगों को समर्पित हैं। यहां चंपारण सत्याग्रह, दक्षिण अफ्रीका में ट्रेन से धक्का खाने की घटना, स्वतंत्रता संग्राम के महत्वपूर्ण पड़ाव जैसे दृश्यों को ऑडियो-विजुअल माध्यम से दिखाया जा रहा है। इसका हर कोना बापू की कहानी सुनाता है।

टॉवर की अत्याधुनिक वास्तुकला और 3-डी आकृतियां लोगों को न सिर्फ आकर्षित कर रही हैं, बल्कि उन्हें भावनात्मक रूप से भी जोड़ रही हैं और महात्मा गांधी के जीवन के बारे में बता रही हैं। यहां ‘मोहन से महात्मा तक’ के सफर को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है, जो दर्शकों को गांधीजी का जीवन दर्शन करा रही है।

खास बात यह है कि नई पीढ़ी, जो गांधी जी को सिर्फ किताबों में पढ़ती है, उनके व्यक्तित्व और जीवन दर्शन को यहां चलचित्र, इंटरैक्टिव प्रदर्शनियों और मॉडल्स के माध्यम से करीब से जान रही है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर आयु वर्ग के लोग इस अनुभव ले रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article