खगड़िया में चाचा-भतीजे के बीच गोलीबारी, गोली लगने से दोनों की मौत

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खगड़िया में चाचा और भतीजे के बीच में गोलीबारी हुई है, जिसमें गोली लगने से दोनों की मौत हो गई। घटना मोरकाही थाना क्षेत्र के बछौता गांव की है। यहां मकान के कमरा को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच गोलीबारी होने लगी। जिसमें गोली लगने से चाचा और भतीजे दोनो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इधर घटना के बाद से परिजनों मे चित्त्कार के साथ कोहराम मच गया। एक कमरे में हिस्सेदारी को लेकर चाचा और भतीजा में पहले बकझक हुआ। फिर दोनों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई।

Share This Article