देश में एनडीए का लहर है और लोग एनडीए के पक्ष में है,उपेंद्र कुशवाहा ने किया दावा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -काराकाट संसदीय क्षेत्र में शाम तक़रीबन पांच बजे प्रचार प्रसार थम जाएगी जिसको लेकर प्रत्याशियों ने लोगों तक संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं।

इसी कार्यक्रम के दौरान आज एनडीए का प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया है कि देश में एनडीए का लहर है और लोग एनडीए के पक्ष में वोट डालने का मन बना लिया है हालांकि उन्होंने यह भी कहा जिस तरह से भाजपा तथा जदयू या हम पार्टी तथा लोजपा रामविलास के नेताओं ने करकट में अपनी बहुमूल्य समय देकर प्रचार प्रसार किया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उससे पूरी तरह एनडीए के पक्ष में वोटरों के बिच बवंडर सा उत्पन्न हो गई है उन्होंने अपने मतदाताओं को विपक्षी पार्टी से साबधान रहने की बात कहा उन्होंने बताया है की विपक्षियों के द्वारा बहुत तरह के अफवाहें फैलाये जायगे जिससे लोगों को सावधान रहना है और अपने चाहते उम्मीदवार को भारी संख्या में निकाल कर उनके पक्ष में वोट करना है उन्होंने यह भी कहा है कि इस प्रचार प्रसार के दौरान जिस गांव में मै नहीं पहुंच पाया हूं जीतने के बाद सर्वप्रथम उन गांव में जाऊंगा और लोगों से मुलाकात करूंगा, उन्होंने अपने चाहते वोटरों से यह यह भी कहा है की अगर लोगों का आशीर्वाद हमें प्राप्त हुआ तो आने वाले दिन में किसी को शिकायत करने का मौका नहीं दूंगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article