चंपारण से किडनैपिंग, मुम्बई से फिरौती का कॉल और कुशीनगर के बेलवा के जंगल मे मिला अपहृत बच्चा

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR डेस्क। बिहार मुंबई की कांदिवली पुलिस ने एक ऐसे अपहरण की गुत्थी को सुलझाया है, जिसमें बिहार में एक 7 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर मुंबई से 20 लाख की फिरौती मांगी जा रही थी, घटना की जानकारी मिलते ही कांदिवली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बिहार पुलिस के हवाले कर दिया है.

वही कांदीवली पुलिस के मुताबिक 14 अक्टूबर को बिहार के चंपारण जिला धनहा पुलिस ठाणे के अंतर्गत एक 7 साल के मुबारक अंसारी नाम के बच्चे का कुछ लोगों ने अपहरण कर 20 लाख की फिरौती मांगी थी, फिरौती नही देने पर बच्चे को जान से मारने की भी धमकी दी गयी थी.

बिहार पुलिस को जांच के दौरान यह पता चला कि फिरौती के लिए जो फ़ोन आया था वह मुम्बई के कांदीवली पुलिस ठाणे के हद से आया था, जिसके बाद बिहार पुलिस कांदीवली पुलिस से संपर्क कर पूरी घटना की जानकारी दी.

वही दूसरी तरफ जानकारी मिलते ही कांदीवली पुलिस ने बिना विलंभ किये फिरौती मांगने वाले को गिरफ्तार कर आरोपी को बिहार पुलिस के हवाले कर दिया है, पकड़े गए आरोपी का नाम ब रियासुद्दीन अंसारी है।

बिहार पुलिस ने अपहरण किये हुए लड़के को बिहार से सही सलामत बरामद कर ली है, साथ बिहार पुलिस ने इस मामले में तीन और आरोपियों को भी बिहार और उत्तर प्रदेश के अलग लग इलाकों से गिरफ्तार किया है।

मुम्बई पहुँची बिहार पुलिस की टीम ने सबसे पहले कांदिवली पुलिस का धन्यवाद किया और बताया कि इस मामले तीन लोगों को बिहार व उत्तर प्रदेश के अलग अलग इलाके से गिरफ्तार किया गया है, और फ़ोन पर 20 लाख की फिरौती मांगने वाले को कांदीवली पुलिस ने गिरफ्तार किया है,

पकड़े गए सभी आरोपी पीड़ित के पड़ोसी है, पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह कर्ज से डूबे हुए थे और उन्हें पैसे की जरूरत थी, पीड़ित लड़के के पिता दुबई में रहते है, इस लिए आरोपियों को लगा कि इनके पास पैसे ज्यादा है और वह ऐसा करने पर पैसे दे देंगे।

Share This Article