पलामू में माइंस में डूबा मजदूर, 15 घंटे बाद निकाला गया शव

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड के नौडीहा-खजुरी के रेहड़ा में संचालित एस ई वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड माइंस में डूबे मजदूर की लाश 15 घंटे बाद शुक्रवार को निकाली गयी है। मजदूर की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के घूरापुंदर निवासी प्रमोद सिंह का पुत्र साकेत कुमार सिंह के रूप में हुई है। साकेत कुमार सिंह अपने चाचा नंदन सिंह के साथ में रहकर माइंस में मजदूरी करता था।
विदित हो कि बरसात के कारण एसकेई वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड माइंस छह माह से बंद है और परिसर में पानी भर गया है। दो दिनों से माइंस में भरे पानी को समरसेबल मोटर द्वारा निकाला जा रहा था। गुरुवार की दोपहर 2 बजे अचानक मोटर में खराबी आ गयी। साकेत सिंह मोटर में आयी खराबी को ठीक करने के लिए बिना सुरक्षा व्यवस्था के पानी में उतरा था। इसी बीच अचानक वह पानी की गहराई में समा गया। तत्काल उसकी खोजबीन शुरू की गयी, लेकिन पांच घंटे बाद भी कुछ पता नहीं चला. शुक्रवार को पुनः उसके शव की तलाश में माइंस के गहरे पानी में खोताखोर को उतारा गया।

Share This Article