जीरो माइल चौक पर स्कॉर्पियो से शराब की बड़ी खेप बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर जिले के औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना अंतर्गत जीरो माइल चौक से शराब तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है एक स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद की गई है हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गाड़ी में कुल कितनी मात्रा में शराब थीतस्कर ने बताया कि स्कॉर्पियो झारखंड के गोड्डा से बिहार के नवगछिया जा ले जा रहे थे वही स्थानीय लोगों और पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर औद्योगिक क्षेत्र थाना की पुलिस ने जीरो माइल चौक के पास वाहन को रोकने का प्रयास किया.

पुलिस को देख स्कॉर्पियो सवार दोनों तस्कर घबरा गए और गाड़ी रोककर भागने लगे पुलिस की तत्परता और स्थानीय लोगों की मदद से एक तस्कर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा तस्कर फरार होने में सफल रहा गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है ताकि शराब तस्करी के नेटवर्क का खुलासा हो सके फिलहाल पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और वाहन की तलाशी के साथ ही शराब की कुल मात्रा का आंकलन किया जा रहा है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article