News PR Live
आवाज जनता की

हाटा बाजार में जमीन विवाद में चलीं लाठियां, 6 गिरफ्तार

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में हाटा बाजार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहाँ जमीनी विवाद में दो पक्षों में लाठियां चली। जमीनी विवाद में चली लाठियां के दौरान दो पक्षों से छह लोग घायल हो गये। मारपीट के बाद दोनों पक्षों के लोग इसकी शिकायत करते हुए चैनपुर थाने पहुंचे और चैनपुर थाने में पुलिस को लिखित आवेदन देते हुए दोनों पक्षों के एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगायी है। इस मामले में पुलिस ने ने कार्रवाई करनते हुए दोनों पक्षों से दो महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

- Sponsored -

- Sponsored -

एक पक्ष से हाटा बाजार के रहने वाले राजवंश गोंड के पुत्र रविंद्र गोंड ने थाने में पड़ोसी राजवंश कहार, संजय कहांर अजय कहार, मंजय कहार, चांदनी कुमारी, शिव कहार, पवित्रा देवी एवं नीरज कहार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। वहीं दूसरे पक्ष से चांदनी कुमारी ने राज कुमार गोंड़, राजवंश गोंड, राजेश गोंड, रविंद्र गोंड, अभिषेक गोंड, धनंजय गोंड, अजय गोंड एवं ओमप्रकाश गोंड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। वहीं पुलिस ने कार्रवइार् करते हुए चांदनी कुमारी, पवित्रा देवी,से राजेश गोंड, रविंद्र गोंड, अभिषेक गोंड, धनंजय गोंड को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसकी पुष्टि चैनपुर थानेदार संजय कुमार ने की।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.