पटना के बिहटा में तेंदुआ आया सामने, एयरपोर्ट क्षेत्र में मचा अफरा-तफरी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK PATNA– पटना के बिहटा में स्थित एयरफोर्स सेंटर में एक बार फिर तेंदुआ नजर आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में वह अपने शिकार, एक बछड़े के साथ कैंपस की बाउंड्री के पास देखा गया है। वायरल वीडियो बिहटा-मूसेपुर सिमरी मार्ग का है, जहां रात के अंधेरे में तेंदुआ बछड़े का शिकार किए हुए दिखाई दे रहा है। इस वीडियो की पुष्टि न्यूज़पीआर नहीं करती है। वीडियो में यह स्पष्ट दिखता है कि तेंदुआ एयरफोर्स सेंटर की बाउंड्री पर बैठा हुआ है।

तेंदुआ थोड़ी देर में नीचे उतरता है और वहां पड़े बछड़े को अपने जबड़े में दबाकर भागने की कोशिश करता है। लेकिन इसी बीच कार की रोशनी और आवाज के कारण वह बछड़े को छोड़कर फिर बाउंड्री पर चढ़कर बैठ जाता है। तेंदुआ द्वारा शिकार करने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गौरतलब है कि पटना के बिहटा में तेंदुए का आतंक बीते 14 दिनों से फैला हुआ है। इसे देखते हुए एयरफोर्स कैंपस के स्कूल को भी बंद कर दिया गया है। तेंदुए के कारण पहले प्रशासन ने कैंपस में छठ पूजा करने पर प्रतिबंध लगाया था, लेकिन बाद में कैंपस के अंदर शाम और सुबह के अर्घ्य के लिए केवल 2 घंटे की अनुमति दी गई थी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article