कहीं कुंवारी तो कहीं तलाक शुदा बनकर लॉकडाउन में रचायी 15 शादियां, लुटेरी दुल्हन की हैरान करने वाली कहानी, सुहागरात के दिन ही कर देती है ये खेला

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। लुटेरी दुल्हन की दास्तां सुनकर सब हैरान हैं। इसने लॉक डाउन में कुल पंद्रह शादियां रचाई है। हर पति को बेवकूफ बनाया है।इसे पुलिस बीते दो साल से ढूंढ रही थी। महिला का नाम सना खान है। पुलिस ने जांच की जिसमें सामने आया कि महिला पहले शादी करती थी। फिर सुहागरात पर पति से घर के जेवर गिफ्ट में मांगकर अपने पास रख लेती थी। जिसके बाद तरह तरह के बहाने करती और फुर्र हो जाती।

शादी के बाद महिला कभी घर की याद आने के ड्रामे करती, तो कभी एमरजेंसी कहकर फुर्र हो जाती। फिर घरवालों के हाथ नहीं आ पाती थी। पुलिस का कहना है ऐसा करके इसने 15 परिवार को चूना लगाया है। महिला शादी करके पति को बेवकूफ बनाकर फिर दूसरे के लिए जाल बिछाती थी। वो खुद को कुंवारी बताती थी, जबकि असलियत में वह चार बच्चों की मां है। उसकी गैंग के 8 आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

मामला भोपाल का है। जहां कि क्राइम ब्रांच भोपाल ने एक लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। एडिशनल DCP शैलेंद्र सिंह चौहानके मुताबिक कालापीपल (शाजापुर) के कांता प्रसाद नाथ ने मई 2020 में अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत की थी। उसने बताया कि उसे शादी के लिए लड़की की तलाश थी। भोपाल के रहने वाले हिंदू सिंह ने उससे संपर्क किया। उसने दिनेश पाण्डेय से मिलाया। दिनेश ने बताया कि उसकी रिश्ते की बहन कुंवारी है। दोनों ने भोपाल के आनंद नगर चौराहे पर एक लड़की से मिलाया। जिसने अपना नाम पूजा उर्फ रिया बताया।

कांता के मुताबिक दिनेश ने शादी कराने के लिए 85 हजार रुपए मांगे। उसके पिता ने रकम दे दी। सीहोर के मंदिर में शादी हुई। आठ दिन ही हुए थे कि दिनेश का फोन आया। वह बोला- पत्नी का ऑपरेशन होना है, इसलिए पूजा को घर भेज दो। परेशानी समझकर उसने पूजा को मायके भेज दिया। इसके बाद वह नहीं लौटी। दिनेश को फोन किया, तो उसने कहा कि वह अब नहीं आएगी। कुछ दिन बाद गांव के ही मुकेश मेवाड़ा से पता चला कि पूजा ने दूसरी शादी कर ली। इस तरह से कई मामले इसके नाम पर दर्ज हैं। पुलिस ने महिला को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया है। अब उससे पूछताछ की जा रही।

Share This Article