NEWS PR डेस्क :- बगहा 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एसएसबी 21वीं वाहिनी की ओर से रविवार को भव्य साइकिल तिरंगा रैली निकाली गई।
रैली नगर थाना परिसर से शुरू होकर एनएच-727 के रास्ते एसएसबी 21वीं वाहिनी कैंप तक पहुंची। रैली की अध्यक्षता कमांडेंट तापेश्वर राऊत ने की। इसमें एसडीएम चांदनी कुमारी, एसपी राजेश कुमार, एसडीपीओ निहार भूषण, थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, पूर्व एमएलसी भीष्म सहनी सहित एसएसबी जवान शामिल हुए।
हाथों में तिरंगा लेकर जवानों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए।

एसपी राजेश कुमार ने कहा कि रैली का उद्देश्य बगहा में अमन-चैन और भाईचारे के प्रति जागरूकता फैलाना है। डूमवलिया पेट्रोल पंप के पास भाजपा नेत्री सुषमा सिंह ने जवानों व अधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। कमांडेंट ने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की।
पश्चिम चंपारण से पश्चिम चंपारण रिपोर्ट :-