एक प्रेमी की दो प्रेमिका, फिर लव ट्रायंगल का हुआ दुखद अंत, खूनी खेल के बाद तीन गांव में पसरा मातम

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। अक्सर प्रेम कहानियों का अंत बुरा ही होता। खास कर के तब जब एक ही इंसान से दो लोग प्यार करते हों। ताजा मामला शाहजहांपुर का है। जहां एक लड़के के प्यार में पागल होकर दो किशोरियों ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। दरअसल दो अलग गांव की रहने वाली किशोरी को एक दूसरे गांव के रहने वाले लड़के से प्यार हो गया।

दोनों लड़कियों का एक ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहीं जब किशोरियों को इस बात का पता चला तो तीनों के बीच जमकर विवाद हो गया। जिसके बाद क्या था। लड़कियों ने नादानी में आकर जहर खा लिया। जिसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया। वहीं इलाज के दौरान एक की बृहस्पतिवार को ही मौत हो गई। जबकि दूसरी किशोरी ने शुक्रवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

दोनों किशोरियों की आपस में रिश्तेदारी थी। दोनों आसपास के ही गांव में बसे थे। जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को किशोरियां प्रेमी के गांव में रिश्तेदारों के यहां कार्यक्रम में आई थीं। जहां उनको इस लव त्रिकोण का पता चला। इस बात को लेकर दोनों लड़कियों में काफी बहसबाजी भी हुई। जिसके बाद दोनों ने जहर खा लिया। एक दिन के अंतराल पर दोनों की मौत हो गई। इस खबर ने तीनों गांव को हिला दिया है। लड़कियों का गांव उनके जाने का मातम मना रहा। मामले की सूचना पुलिस को दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर लिया गया।

Share This Article