News PR Live
आवाज जनता की

प्रेमिका के दरवाजे पर पहुंचकर प्रेमी ने खाया जहर, शादी करने की जिद पर अड़ा था, घरवालों ने माना नहीं तो कर ली खुदखुशी

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। सारण में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के प्यार में पागल होकर जहर खा लिया। जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दरअसल रविवार बरदहियां गांव का रहने वाला 23 वर्षीय प्रेमी पप्पू शर्मा अपने प्रेमिका के दरवाजे पर जाकर उससे शादी करने की जिद पर अड़ा था। वहीं लड़की के भाई ने दरवाजे पर खड़े पप्पू को वापस जाने के लिए कहा लेकिन वह अचानक बेहोश होकर गिर गया। उसके मुंह से झाग भी निकलने लगा। जिसे देखकर उसके दोस्तों ने तुरंत टेहटी ‌निवासी उसके मामा को फोन करके बुलाया। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। इसी क्रम में उसकी मौत हो गई।

- Sponsored -

- Sponsored -

इसके बाद सभी उसे रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने उसे छपरा रेफर कर दिया। छपरा जाने के क्रम में युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पप्पू कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था। वह बस जिद पर अड़ा था कि आज शादी करके जाएगा वरना जान दे देगा। इस बात पर लड़की की मां ने फोन करके मजदूरी करने गए अपने पुत्र को बुलाया और सारी बात बताई‌। पुत्र मे पप्पू को समझा कर वापस भेजने की कोशिश की लेकिन वह बेहोश हो गया। जिसके बाद यह घटना हुई।

वहीं लड़के के परिजनों ने आरोप लगाया है कि लड़की वालों ने जहर खिलाकर उसकी हत्‍या कर दी है। इस घटना की सूचना पर दलबल के साथ पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार पहुंचे व मामले की जांच में जुट गए। जिसके बाद पप्पू और लड़की के प्रेम संबंध के के बारे में पता चला। लोगों ने बताया कि बरदहियां गांव में हमेशा पप्‍पू आता-जाता था। इसी क्रम में उसकी लड़की से नजदीकी बढ़ गई। वह युवती से प्‍यार करने लगा। इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.