मधुबनी मेडिकल कॉलेज का आदेश: रमजान में साथ नजर आए छात्र-छात्राओं की कराई जाएगी निकाह

Neha Nanhe

NEWS PR डेस्क : बिहार के मधुबनी मेडिकल कॉलेज का एक अनोखा सर्कुलर इन दिनों चर्चा में है। कॉलेज प्रशासन ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि रमजान के दौरान छात्र और छात्राएं एक साथ खड़े नजर नहीं आने चाहिएं।

बिहार के मधुबनी मेडिकल कॉलेज द्वारा जारी एक विवादास्पद सर्कुलर ने इन दिनों हलचल मचा दी है। प्रशासन ने आधिकारिक पत्र के जरिए रमजान के दौरान छात्र और छात्राओं के साथ खड़े होने पर रोक लगाने की घोषणा की है। इतना ही नहीं, आदेश का उल्लंघन करने वालों का निकाह करा देने की चेतावनी भी दी गई है। इस फैसले के सार्वजनिक होते ही कॉलेज परिसर में छात्रों के बीच बेचैनी और चर्चा का माहौल बन गया है।

मधुबनी मेडिकल कॉलेज के सर्कुलर में निकाह की चेतावनी से मचा विवाद

मिली जानकारी के मुताबिक, कॉलेज के प्राचार्य के हस्ताक्षर और मुहर के साथ जारी आधिकारिक पत्र में रमजान महीने का हवाला देते हुए सख्त निर्देश दिए गए हैं। सर्कुलर में कहा गया है कि रमजान के पाक महीने के दौरान कोई भी छात्र और छात्रा (कपल) एक साथ खड़े नजर नहीं आने चाहिए। आदेश में यह भी उल्लेख है कि यदि कोई छात्र-छात्रा साथ खड़े पाए गए तो कॉलेज प्रशासन तुरंत उनका निकाह करवा देगा।

‘वलीमा की जिम्मेदारी खुद उठानी होगी’

कॉलेज के लेटरहेड पर जारी इस चेतावनी भरे पत्र में स्पष्ट शब्दों में लिखा गया है कि रमजान के दौरान कपल का साथ खड़ा होना वर्जित है। निर्देशों का उल्लंघन करने पर न सिर्फ निकाह कराने की बात कही गई है, बल्कि यह भी जोड़ा गया है कि ऐसे में वलीमा (शादी के बाद होने वाले भोज) की पूरी जिम्मेदारी संबंधित छात्र-छात्राओं की होगी।

सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया, प्रशासन मौन

सर्कुलर के सोशल मीडिया पर सामने आते ही इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर प्रहार बताते हुए कई लोगों ने कड़ा विरोध जताया है। बताया जा रहा है कि मामले की जानकारी जिला प्रशासन (डीएम) को दे दी गई है। हालांकि अब तक न तो कॉलेज प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया गया है और न ही जिला प्रशासन की तरफ से कोई बयान सामने आया है।

Share This Article