बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दूसरे चरण की जंग निर्णायक मोड़ पर, 11 नवंबर को 122 सीटों पर मतदान

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच गया है। दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा, जबकि रविवार शाम तक प्रचार थम जाएगा।
इस चरण में 122 विधानसभा सीटों पर करीब 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 9 मौजूदा मंत्री, 15 पूर्व मंत्री और कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।


साढ़े 3 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान

दूसरे चरण में 20 जिलों की सीटों पर लगभग 3 करोड़ 70 लाख (3,70,13,556) मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
सबसे कम मखदुमपुर में 2,47,574 मतदाता, जबकि सबसे अधिक हिसुआ में 3,67,667 मतदाता हैं।

इस चरण में कुल 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं — जिनमें 40,073 ग्रामीण और 5,326 शहरी क्षेत्र के बूथ शामिल हैं।
इनमें 595 बूथों पर महिला कर्मी और 91 बूथों पर दिव्यांगजन मतदान कार्य संभालेंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

चुनाव मैदान में बड़े नाम

इस चरण में कई बड़े नेताओं की साख दांव पर है —
एनडीए की ओर से —
सुपौल से बिजेंद्र प्रसाद यादव,
चकाई से सुमित कुमार सिंह,
झंझारपुर से नीतीश मिश्र,
अमरपुर से जयंत राज,
छातापुर से नीरज कुमार सिंह बबलू,
बेतिया से रेणु देवी,
धमदाहा से लेशी सिंह,
हरसिद्धि से कृष्णनंदन पासवान और
चैनपुर से जमा खान मैदान में हैं।

वहीं महागठबंधन से —
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी,
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम,
कदवा (कटिहार) से शकील अहमद खान और
भाकपा माले विधायक दल के नेता महबूब आलम के राजनीतिक भविष्य पर नजरें टिकी हैं।


गठबंधनों का समीकरण

महागठबंधन के अंतर्गत सीट बंटवारा इस प्रकार है —
राजद – 70 सीटें
कांग्रेस – 37 सीटें
वीआईपी – 8 सीटें
भाकपा माले – 5 सीटें
भाकपा – 4 सीटें
माकपा – 2 सीटें

वहीं एनडीए की ओर से —
भाजपा – 52 सीटें
जदयू – 45 सीटें
लोजपा (रा) – 15 सीटें
हम – 6 सीटें
रालोमो – 4 सीटें


इन सीटों पर मतदान समय रहेगा सीमित

दूसरे चरण में कई विधानसभा क्षेत्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है।
इमामगंज के 7 बूथों पर 3 बजे तक,
354 बूथों पर 4 बजे तक मतदान होगा।
बोधगया के 200 बूथों पर मतदान 4 बजे तक,
जबकि 106 बूथों पर 5 बजे तक कराया जाएगा।
वहीं चैनपुर, रजौली, गोविंदपुर, सिकंदरा, जमुई, झाझा और चकाई विधानसभा क्षेत्रों में दोपहर 4 बजे तक वोटिंग चलेगी।


किन जिलों में होगा मतदान

दूसरे चरण का चुनाव पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, कैमूर और रोहतास जिलों में कराया जाएगा।


परिवारिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा दांव पर

इस चरण में कई नेताओं के परिवार भी मैदान में हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता सासाराम से रालोमो की प्रत्याशी हैं,
जबकि केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की बहू दीपा कुमारी इमामगंज से हम पार्टी के टिकट पर किस्मत आजमा रही हैं।


बिहार की राजनीति के लिए यह चरण बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि यहीं से तय होगा कि सत्ता की बाज़ी किस ओर झुकेगी — एनडीए की सरकार की वापसी या महागठबंधन की चुनौती।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article