बिहार महिला कबड्डी लीग में मगध वॉरियर्स शीर्ष पर, सिवान दूसरे और सारण तीसरे स्थान पर

Amit Singh

MEWS PR डेस्क: पटना, 13 मार्च 2026। पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित द्वितीय बिहार महिला कबड्डी लीग 2026 में मुकाबले जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे हैं, खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों का उत्साह भी लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले गए मुकाबलों के बाद अंक तालिका में मगध वॉरियर्स 10 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है, जबकि सिवान टाइटंस 8 अंकों के साथ दूसरे और सारण स्ट्राइकर्स 6 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

11 से 17 मार्च तक चलने वाली इस लीग में कुल 30 मैच खेले जाने हैं। तीसरे दिन दिन और शाम में खेले गए मैचों में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

मैच 13 में सीतामढ़ी सेंटिनल्स ने पटना पेलिकन्स को 36-30 से हराया। इस मैच में पटना पेलिकन्स की जैनब प्रवीण को बेस्ट रेडर और सीतामढ़ी सेंटिनल्स की रिया को बेस्ट डिफेंडर चुना गया।

मैच 14 में सिवान टाइटंस ने नालंदा निंजास को 30-20 से पराजित किया। सिवान टाइटंस की इंदु कुमारी को बेस्ट रेडर और नालंदा निंजास की सिमरन कुमारी को बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार मिला।

मैच 15 में मगध वॉरियर्स ने सारण स्ट्राइकर्स को 33-26 से हराकर जीत दर्ज की। सारण स्ट्राइकर्स की मुस्कान बेस्ट रेडर और मगध वॉरियर्स की नैंसी प्रिया बेस्ट डिफेंडर रहीं।

इसके बाद खेले गए मैच 16 में सिवान टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पटना पेलिकन्स को 42-17 के बड़े अंतर से हराया। सिवान टाइटंस की आशिका शांडिल्य बेस्ट रेडर और लक्ष्मी कुमारी बेस्ट डिफेंडर रहीं।

वहीं मैच 17 में सीतामढ़ी सेंटिनल्स ने मगध वॉरियर्स को 28-23 से हराया। इस मुकाबले में वर्षा को बेस्ट रेडर और आयुषी को बेस्ट डिफेंडर चुना गया।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से आयोजित इस लीग में राज्य भर की महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है। प्रतियोगिता के अगले मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Share This Article