News PR Live
आवाज जनता की

महाभारत पार्ट-2, पत्नी को जुए में हार गया कलयुगी पति, जुआरियों के साथ जाने से जब पत्नी ने किया इंकार, तो गुस्से में पति ने प्राइवेट पार्ट में डाला तेजाब

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार के भागलपुर के हसनगंज गांव से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ द्वापर युग में हुई महाभारत की कहानी फिर से कलयुग में दोहराई गई है। जहाँ एक पति ने अपनी पत्नी को जुए में हार गया। लेकिन जब पत्नी ने जुआरियों के साथ जाने से मना कर दिया तो कलयुग पति ने उसके प्राइवेट पार्ट में तेजाब डाल दिया।

आपको बता दें कि घटना 2 नवम्बर की है, जब पीड़िता का पति अपनी पत्नी को जुए में हार गया और फिर उसे दूसरे जुआरी के हाथों सौंप दिया। जब महिला ने इससे इनकार किया तो उसके शरीर पर तेजाब फेंक दिया। पीड़िता की मानें तो पहले भी उस पर तेजाब फेंका गया।

- Sponsored -

- Sponsored -

पीड़िता ने बताया कि पति ने उसको घर में कैद कर रखा था। बीती देर रात वह किसी तरह अपनी ससुराल हसनगंज से जान बचाकर लोदीपुर थाना क्षेत्र के लिछो गांव भाग आई। उसने अपनी आपबीती मायके वालों को सुनाई। घर में जिसने भी उसकी दर्द भरी कहानी सुनी उसकी रूह कांप गई।

पीड़िता की मानें तो शादी के 10 साल बाद भी वह मां नहीं बन पाई। इसलिए उसके जालिम पति ने उसको इतनी खौफनाक सजा दी है। सजा के तौर पर उसके प्राइवेट पार्ट में तेजाब डाल दिया।

विक्रांत की रिपोर्ट…

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.