पटना सिटी हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, तीन शूटर और दो लाइनर गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना पुलिस ने पटना सिटी में हुए मंटू राय हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।

इस मामले में पुलिस की विशेष टीम ने तीन शूटरों और दो लाइनर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।यह हत्याकांड 19 मई को खांचेकलां थाना क्षेत्र के दुल्दी घाट इलाके में हुआ था, जिसमें मंटू राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच के दौरान पुलिस को “टिकटिक” नामक अपराधी की संलिप्तता का पता चला, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। आखिरकार टिकटिक ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने इस खुलासे की जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद से सिटी एसपी (पूर्वी) के नेतृत्व में लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी अभियान के तहत पांच अपराधियों को पकड़ा गया, जिनमें तीन पेशेवर शूटर और दो लाइनर शामिल हैं।पूछताछ में शूटरों ने खुलासा किया कि उन्होंने पटना के मालसलामी, रामकृष्ण नगर और खांचेकला क्षेत्रों में सुपारी लेकर कई हत्याएं की हैं। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान अनिकेत, आयुष और राजन के रूप में हुई है, जो सुपारी किलिंग में शामिल थे।एसएसपी अवकाश कुमार ने यह भी बताया कि मंटू राय की हत्या की साजिश रचने वाले व्यक्ति की पहचान हो चुकी है और उसकी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। पुलिस को उम्मीद है कि इन शूटरों की गिरफ्तारी से इलाके में अपराध की घटनाओं में कमी आएगी।गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो देसी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। फिलहाल, फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article