ऑपरेशन सिंदूर कांवर में दिखी देशभक्ति, मोदी-योगी की तस्वीरों से सजा झारखंड का जत्था

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर सुल्तानगंज श्रावणी मेले में इस बार आस्था के साथ देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला झारखंड के टाटानगर से आए 51 कांवरियों का जत्था ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नामक विशेष आकृति वाला कांवर लेकर बाबाधाम, देवघर की ओर रवाना हुआ कांवर यात्रा के दौरान पूरा जत्था “भारत माता की जय” और “बोल बम” के नारों से वातावरण को गूंजा रहा था.

इस मिसाइल आकृति वाले कांवर की खास बात थी इसकी भव्य देशभक्ति सजावट कांवर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरों को बेहद सुंदर ढंग से सजाया गया था साथ ही, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कामयाबी और भारतीय सेना के शौर्य को कांवर की कलाकृति के ज़रिए बखूबी दर्शाया गया था झारखंड के पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि वे वर्ष 1992 से लगातार कांवर यात्रा कर रहे हैं इस वर्ष का कांवर देश के युवाओं को समर्पित है इसे तैयार करने में लगभग 45 दिन लगे उन्होंने बताया कि पिछले साल वे शिव-पार्वती आकृति वाला कांवर लेकर बाबाधाम गए थे और इस बार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ कांवर के जरिए उन्होंने राष्ट्रभक्ति का संदेश देने की कोशिश की हैयह कांवर ना सिर्फ आस्था का प्रतीक है, बल्कि भारत की सैन्य शक्ति और युवाओं की प्रेरणा का सशक्त संदेश भी देता है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article