LPG बुकिंग नियम में बड़ा बदलाव, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बदला सिस्टम

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: देश में रसोई गैस यानी LPG सिलेंडर की बुकिंग से जुड़े नियमों में सरकार ने अहम बदलाव किया है। अब घरेलू उपभोक्ता पहले की तरह 21 दिन के अंतराल पर सिलेंडर बुक नहीं कर पाएंगे। सरकार ने इस अवधि को बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है। यानी एक सिलेंडर की डिलीवरी के बाद अब अगली बुकिंग के लिए कम से कम 25 दिन का इंतजार करना होगा।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक यह फैसला गैस की जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग पर लगाम लगाने के उद्देश्य से लिया गया है। हाल के दिनों में यह देखा गया कि कुछ उपभोक्ता पहले जहां करीब 50-55 दिनों में सिलेंडर बुक करते थे, वहीं अचानक 15-15 दिनों के भीतर बुकिंग कराने लगे थे। ऐसी असामान्य गतिविधियों के कारण बाजार में गैस की उपलब्धता प्रभावित हो रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने बुकिंग अंतराल को बढ़ाने का निर्णय लिया है।

सरकार का कहना है कि इस कदम का मकसद घरेलू उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि देश में LPG की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके लिए रिफाइनरियों को गैस उत्पादन बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि कमर्शियल कनेक्शन की तुलना में घरेलू LPG आपूर्ति को प्राथमिकता दी जाए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

ऊर्जा जरूरतों को देखते हुए भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी LPG सप्लाई को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। बताया जा रहा है कि अल्जीरिया, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और नॉर्वे जैसे कई देशों ने भारत को LPG आपूर्ति के लिए संपर्क किया है। ऐसे में आने वाले समय में देश में गैस की सप्लाई और बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article