भागलपुर LIC हेड ऑफिस में बड़ा हादसा ब्रांच मैनेजर की गाड़ी की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप !

Muskan Gupta

भागलपुर बरारी थाना क्षेत्र के जीरो माइल स्थित LIC हेड ऑफिस में एक दर्दनाक हादसे में सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई मृतक की पहचान डब्लू यादव के रूप में हुई है, जो झंडापुर थाना क्षेत्र के नन्हकार जयरामपुर के रहने वाले थे। वह LIC हेड ऑफिस में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात थे मृतक के जीजा दिलीप प्रसाद यादव के अनुसार, डब्लू यादव अपनी ड्यूटी पर थे इसी दौरान ब्रांच टू के मैनेजर मुरेन्द्र झा ने गाड़ी से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई

दिलीप यादव ने आरोप लगाया कि जब वह घटनास्थल पर पहुंचे और बरारी थाना पुलिस से घटना को लेकर सवाल करने लगे तो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की फिलहाल पुलिस ने शव को घटनास्थल से उठाकर मायागंज अस्पताल पहुंचा दिया है !

परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है अब सभी की नजर पुलिस जांच और घटना की वास्तविक परिस्थितियों पर टिकी है !

भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट ;-

Share This Article