सौरव गांगुली के परिवार के साथ बड़ा हादसा टला, स्पीड बोट पलटने से बचे भाई और भाभी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज़ सौरव गांगुली के परिवार में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली और उनकी पत्नी अर्पिता राय ओडिशा के पुरी में समुद्री खेलों का आनंद ले रहे थे, जब उनकी स्पीड बोट एक विशाल लहर की चपेट में आकर पलट गई।यह घटना शनिवार शाम की है, जब दोनों पुरी के लाइटहाउस के पास स्पीड बोट की सवारी कर रहे थे। बताया गया कि बोट में अधिकतम 10 लोगों की क्षमता थी, लेकिन लालच में बोट संचालकों ने केवल 2-3 सवारियों को लेकर समुद्र में उतार दिया।अर्पिता राय ने मीडिया से बातचीत में बताया कि समुद्र पहले से ही अशांत था और उन्होंने बोट ऑपरेटर से चिंता जताई थी, लेकिन उन्हें आश्वस्त किया गया कि सब कुछ सुरक्षित है।

इसी दौरान एक विशाल लहर ने बोट को पलटा दिया, जिससे सभी यात्री—स्नेहाशीष और अर्पिता—समुद्र में गिर गए।लाइफगार्ड्स की तत्परता से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अर्पिता राय ने बताया, “हम भगवान के आभारी हैं कि हम बच गए, लेकिन अब भी उस डरावने क्षण से उबर नहीं पाए हैं।

सीएम और पुलिस को लिखेंगी पत्र

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

घटना के बाद अर्पिता राय ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि समुद्र में वाटर स्पोर्ट्स की गतिविधियों को कड़े नियमों के तहत चलाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वे कोलकाता लौटकर ओडिशा के मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन को पत्र लिखेंगी, जिसमें इन गतिविधियों पर संविधानिक रोक लगाने की मांग करेंगी।इस अप्रत्याशित हादसे के बाद गांगुली का पूरा परिवार चिंतित है और घटना को लेकर काफी असहज महसूस कर रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article