बकाया राशि मांगना पड़ा महंगा,बदमाशों ने मोहम्मद हारुन के साथ की मारपीट,दो राउंड फायरिंग

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

नालंदा – लहेरी थाना क्षेत्र इलाके के नवाब टोली मोहल्ले में एक बुजुर्ग को अपना ही बकाया राशि मांगना महंगा पड़ गया,4 लाख रुपया बकाया मांगने पर बदमाशों ने मोहम्मद हारुन के साथ मारपीट की जान करने के उद्देश्य से बदमाशों ने दो राउंड गोलीबारी भी की।गनीमत यह रही की यह गोली नमाज पढ़ने जा रहे राहगीर के पैर में लग गई। मोहम्मद हारुन ने बताया कि रिजवी राजा और डंबू के ऊपर चार लाख बकाया था।

उसी चार लाख बकाया राशि को लेकर पिछले छह माह से एमडी हारुन को टहलाया जा रहा था। आज इसी बकाया राशि को लेकर यह गोलीबारी और मारपीट का विवाद हुआ। वहीं इस गोलीबारी और मारपीट की घटना में मोहम्मद हारुन और मोहम्मद मुस्लिम जख्मी हो गए। जिसे गंभीर हालत में मोहम्मद मुस्लिम को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया गोलीबारी के दौरान एक गोली मोहम्मद मुस्लिम के पैर में लग गई। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article