पटना पश्चिमी इलाके में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में 44 अपराधी गिरफ्तार

Puja Srivastav

NEWS PR डेस्क : फरार और नामजद अपराधियों के खिलाफ पटना पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में पटना सिटी के पश्चिमी इलाके में पिछले 24 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 44 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इसकी पुष्टि पटना सिटी SP पश्चिमी भानु प्रताप ने करते हुए बताया कि विभिन्न मामलों में फरार और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पिछले 24 घंटे में 44 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और 24 मामलों का निष्पादन भी किया गया है।

इसके साथ ही पुलिस की लगातार दबिश के कारण दो आरोपियों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण भी किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब, मादक पदार्थ और अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है।इसके साथ ही अन्य मामलों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार अभियान जारी है।पटना पुलिस इस कार्रवाई को बड़ी सफलता मान रही है।

आपको बता दें कि पटना एसएसपी के निर्देश पर सभी थाना अध्यक्षों को असामाजिक तत्वों और अपराध में शामिल लोगों पर विशेष नजर रखने तथा किसी भी आपराधिक घटना को अंजाम देने वालों को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण कायम किया जा सके।

Share This Article