तहबलपुर में ऐतिहासिक धरोहर को भू माफियाओं के द्वारा किया गया जमीनदोज 

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र के तहबलपुर में लाल कुआं के नाम से प्रसिद्ध पौराणिक ऐतिहासिक धरोहर को भू माफियाओं के द्वारा जेसीबी की सहायता से जमीनदोज कर दिया गया, तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि जो ढांचा ढाया गया है उसमें मावड़िया सुजागंज भागलपुर और सन 1332 लिखा हुआ है, लोगों की माने तो यहां था और यहां का लाल कुआं पूरे इलाके में प्रसिद्ध था.

लेकिन वेशकीमती भूखंड होने के कारण भू माफियाओ की नजर इस पर काफी दिनों से थी और देर रात इस पूरे ढांचे को जेसीबी की सहायता से ढा दिया गया, मामले की जानकारी होते ही लोदीपुर थाना अध्यक्ष और सब और सीईओ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का बारीकी से मुआयना किया, इस पूरे प्रकरण पर भू माफिया ने कहा कि वह उसके परदादा की जमीन थी और उसने जर्जर हो रहे ढांचे को गिरा दिया, वही सबौर सीईओ सौरभ कुमार सिंह ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन कर उचित करवाई की जाएगी.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article