News PR Live
आवाज जनता की

भोजपुर में बीजेपी कार्यकर्ता पर चली गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। भोजपुर में दिन दहाड़े घर के बाहर ब्रश कर रहे 29 साल के ढुनमुन यादव को गोली मार दी गई। बिहिया थाना क्षेत्र के बांधा गांव में सोमवार को हथियारबंद बदमाशों ने भाजपा के कार्यकर्ता ढुनमुन यादव को गोली मारी है। जख्मी ढुनमुन यादव को दाहिने जांघ में गोली मारी गई जो आरपार हो गई है। गोली लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसके बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा।

- Sponsored -

- Sponsored -

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस छानबीन में जुट गई है। जख्मी ढुनमुन यादव बीजेपी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही बिहिया थाना इंचार्ज शशि भूषण कुमार अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में लग गए।

जख्मी युवक ढुनमुन यादव ने बताया कि वह सोमवार की सुबह अपने गांव में ही घर के दरवाजे पर ब्रश कर रहा था, उसी दौरान दो हथियारबंद बदमाश वहां आ धमके और उसे गोली मार दी, जिससे वह जख्मी हो गया। उसे किस कारण गोली मारी गई यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.