महिला पर्यवेक्षिकाओं के नियोजन को लेकर हुई बैठक

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर 20 सितंबर 2024, जिलाधिकारी डॉ0 नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता मैं उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में समेकित बाल विकास सेवा योजना अंतर्गत महिला पर्यवेक्षिका के 25 रिक्त पदों पर अनुबंध के आधार पर नियोजन हेतु जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित की गईबैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी भागलपुर द्वारा बताया गया की महिला पर्यवेक्षक के पद पर नियोजन हेतु रिक्त पद के विरुद्ध कोटिवार कुल 14982 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

जिनमें सामान्य कोटि के 3347, पिछड़ा वर्ग के 4784, अत्यंत पिछड़ा वर्ग का 4629, अनुसूची जाति के 1678, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का 295, एवं अनुसूचित जाति का 249 आवेदन शामिल हैं जिलाधिकारी ने प्राप्तांक के आधार पर आवेदनों की स्क्रुटनी कर 25 रिक्ति के 20 गुणा यानी 500 आवेदनों को स्क्रीनिंग हेतु चयनित कर उसे एनआईसी के साइट पर प्रकाशित करने तथा स्क्रीनिंग की तिथि निर्धारित करने हेतु जिला प्रोग्राम पदाधिकारी भागलपुर को निर्देशित किया उन्होंने कहा कि अनुबंध पर नियोजन हेतु कोटिवार रोस्टर का अनुपालन किया जाए और स्क्रीनिंग सहित प्रत्येक कार्य के लिए समय सीमा निर्धारित किया जाए, नियोजन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए बैठक में उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राज कुमार शर्मा, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस श्रीमती अनुपमा कुमारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article