गांधी मैदान में फिर शुरू होगा मेगा स्क्रीन, मुफ्त में दिखेंगी फिल्में और लाइव इवेंट

गांधी मैदान गेट नंबर-4 के पास मेगा स्क्रीन फिर से शुरू हो रही है, जहां हर शनिवार-रविवार मुफ्त में फिल्में, क्रिकेट और सांस्कृतिक कार्यक्रम दिखाए जाएंगे।

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क:पटना के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। गांधी मैदान में एक बार फिर मेगा स्क्रीन पर मुफ्त फिल्में देखने का मौका मिलने जा रहा है। कई वर्षों से बंद पड़ी यह विशाल आउटडोर स्क्रीन अब दोबारा शुरू की जा रही है, जहां हर सप्ताहांत लोग फिल्मों, क्रिकेट मैचों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकेंगे।

पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने घोषणा की है कि गांधी मैदान के गेट नंबर-4 के पास स्थापित मेगा स्क्रीन पर अब प्रत्येक शनिवार और रविवार शाम 6 बजे से विशेष स्क्रीनिंग होगी। इसकी शुरुआत लोकप्रिय फिल्म पुष्पा से की जा रही है। 13 जून को पुष्पा 1 और 14 जून को पुष्पा 2 का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा भविष्य में क्रिकेट मुकाबलों और विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों का भी सीधा प्रसारण एवं प्रदर्शन किया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

यह मेगा स्क्रीन पहली बार वर्ष 2021 में पटना स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शुरू की गई थी। हालांकि, कुछ समय बाद इसका संचालन बंद हो गया था। अब इसे फिर से जनता के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।70 फीट × 40 फीट आकार वाली यह विशाल स्क्रीन शहर की प्रमुख सार्वजनिक सुविधाओं में गिनी जाती है। इसे लगभग 30 फीट से लेकर 320 फीट की दूरी तक आसानी से देखा जा सकता है। एक बार में करीब 5,000 दर्शक यहां बैठकर कार्यक्रमों का आनंद ले सकते हैं।
दर्शकों को सिनेमाघर जैसा अनुभव प्रदान करता है
तकनीकी सुविधाओं की बात करें तो इसमें फुल एचडी पिक्चर क्वालिटी, एज-ब्लेंडिंग तकनीक और डॉल्बी डिजिटल सराउंड साउंड सिस्टम लगाया गया है, जो दर्शकों को सिनेमाघर जैसा अनुभव प्रदान करता है। यही वजह है कि खुले मैदान में फिल्म देखने का रोमांच कई गुना बढ़ जाता है।
देश के सबसे बड़े आउटडोर स्क्रीन में शामिल ..
पटना स्मार्ट सिटी मिशन के तहत स्थापित यह मेगा स्क्रीन देश के सबसे बड़े आउटडोर स्क्रीन में शामिल माना जाता है। जहां अन्य शहरों जैसे बड़ौदा, मुंबई और दिल्ली में ड्राइव-इन थिएटर की सुविधा उपलब्ध है, वहीं गांधी मैदान की यह स्क्रीन आकार और दर्शक क्षमता दोनों मामलों में अलग पहचान रखती है।
यह पूरी तरह इनफ्लेटेबल
इस स्क्रीन की एक खास बात यह भी है कि यह पूरी तरह इनफ्लेटेबल है। प्रत्येक शो से पहले इसमें हवा भरकर ट्रस सिस्टम की मदद से खड़ा किया जाता है और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद इसे समेटकर सुरक्षित रख दिया जाता है। करीब 1200 किलोग्राम वजन वाली इस स्क्रीन के लिए कोई स्थायी निर्माण नहीं किया गया है, जिससे गांधी मैदान का उपयोग रैलियों, मेलों, प्रदर्शनी, प्रशिक्षण शिविरों और अन्य सार्वजनिक आयोजनों के लिए भी आसानी से किया जा सकता है।
बड़े पर्दे पर फिल्में देखने का अनूठा अनुभव
अब पटना के लोग बिना किसी टिकट के खुले आसमान के नीचे बड़े पर्दे पर फिल्में देखने का अनूठा अनुभव एक बार फिर प्राप्त कर सकेंगे। यह पहल न केवल मनोरंजन का नया विकल्प देगी, बल्कि गांधी मैदान को सांस्कृतिक और सामुदायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाने में भी मददगार साबित होगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article