मिहिजाम: कचरा प्रबंधन का विरोध करने वालों को समझाएगी नगर परिषद्

Sanjeev Shrivastava

मिहिजाम: शहर में पिछले करीब 16-17 दिनों से कचरा नहीं उठ रहा है। राजबाड़ी में प्रस्तावित कचरा प्रबन्धन का कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। जिसके चलते कचरा नहीं उठ रहा है। इस कारण शहर में विकराल स्थिति उत्पन्न होते जा रही है। स्थिति से निपटने के लिए नगर परिषद् मिहिजाम अब हर वार्ड में जाकर विरोध कर रहे लोगों को जागरूक करेगा। इसके लिए प्रोजेक्टर के माध्यम से कचरा प्रबंधन से बहुपयोगी लाभ के बारे में बताकर लोगों के भ्रम को दूर करने का काम किया जायेगा।

गुरुवार को इसी सिलसिले में सद्भावना नगर भवन में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम को समझने के लिए आकांक्षा इंटरप्राइजेज की टीम ने स्लाइडर पर प्रदर्शित किया। कार्यपालक नगर परिषद मिहिजाम रामाश्रय दस ने बताया कि ये व्यवस्था गिरिडीह में कई जा चुकी है। जहां किसी को कोई परेशानी नहीं हो रही है। लोग इन बातों को समझे कि इसके बनने से सभी लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष कमल गुप्ता, उपाध्यक्ष शांति राय, सिटी मैनेजर, वार्ड पार्षद झिमली मजूमदार, मनीषा महतो, अरुण यादव, अंकिता राउत, राहुल शर्मा, विष्णु मुर्मू व अन्य उपस्थित थे।

Share This Article