मंत्री नितिन नविन ने निर्माणाधीन 6 लेन न्यू गंगा ब्रिज का लिया जायजा, कच्ची दरगाह से बिदपुर तक पुल का हो रहा निर्माण

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। कच्ची दरगाह से बिदपुर तक निर्मांधीन 6 लेन न्यू गंगा ब्रिज का स्थल निरीक्षण पथ निर्माण मंत्री नितिन नविन ने किया। इस दौरान दौरान पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और बिहार स्टेट रोड डिवेलप्मेंट कॉर्परेशन लिमिटेड के मुख्य महा प्रबंधक संजय कुमार उपस्थित थे। स्थल भ्रमण के दौरान नितिन नविन को निर्माण से जुड़े तकनीकी जानकारी दी गयी। पथ निर्माण मंत्री और अपर मुख्य सचिव के समक्ष पुल के प्रगति और भविष्य के कार्य योजना को विस्तृत रूप से बताया गया। निर्मांधीन पुल के निर्माण की गति संतोषजनक बताया गया। जून 2023 तक पुल का निर्माण पूर्ण कर लिया जाएगा। इस दौरान पुल के रख रखाओ पर भी विचार किया गया।

मंत्री ने पुलों के रख रखाओ पर विशेष ज़ोर देते हुए बताया की भारत अब तक क्षतिग्रस्त पुलों की औसत आयु लगभग 35 वर्ष है। उन्होंने पुलों के रख रखाव के लिए पॉलिसी पर ज़ोर देते हुए कहा की इस पॉलिसी से पुलों का रख रखाओ अच्छी तरह से हो पाएगा और संसाधन की बचत होगी। समीक्षा के क्रम में मंत्री ने कहा की यह पुल बिहार सरकार की महत्वकांक्षि परियोजना है तथा निर्माण की प्रगति की समीक्षा निशांत अंतराल पर की जाए। उन्होंने कहा कि वो स्वयं स्थल भ्रमण फिर से करेंगे। उन्होंने निर्देश दिया की इस पुल का निर्माण ससमय किया जाए।

Share This Article