नालंदा में बदमाशों ने बाइक सवार को मारी गोली, इलाज के लिए पटना रेफर

Patna Desk

NEWSPR डेस्क।  नालंदा में बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना हिलसा एकंगर पथ के भट्ट बीघा गांव के पास की है। जहां बदमाशों ने एक बाइक सवार व्यक्ति को गोली मारकर फरार हो गए। जिसके बाद लोगों ने उसे हिलसा के मंडलीय अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। जहां चिंताजनक स्थिति देखते हुए डटक्टरों ने घायल को पटना रेफर कर दिया।

 

जख्मी व्यक्ति ने बताया कि वह एकंगरसराय थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी अखिलेश प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र निरंजन कुमार है। हालांकि इसकी सूचना पाकर हिलसा थानाध्यक्ष प्रकाश कुमार सारण दल-बल के साथ पहुंचे और पूरी घटना की जांच में जुट गए हैं। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

नालंदा से ऋषिकेश की रिपोर्ट

Share This Article