गन्ना किसानों को राहत देने की मांग तेज, विधायक सुरेन्द्र प्रसाद ने सरकार से जल्द उचित मूल्य घोषित करने की उठाई आवाज !

Muskan Gupta

पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकि नगर से जहां गन्ना का उचित मूल्य जल्द घोषित करे सरकार: विधायक सुरेन्द्र प्रसाद ,
बाढ़ से गन्ने की फसल को हुआ नुकसान, किसानों की आर्थिक स्थिति पर जताई चिंता
पश्चिम चंपारण। वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा ने सरकार से गन्ने का उचित मूल्य जल्द घोषित करने की मांग की है। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि गन्ना पेराई सत्र शुरू होने वाला है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से गन्ने का मूल्य घोषित नहीं किया गया है।

इससे किसानों में नाराजगी है।
विधायक ने कहा कि वाल्मीकिनगर विधानसभा सहित पश्चिम चंपारण का पूरा इलाका गन्ना बहुल क्षेत्र है। यहां गन्ना किसानों की प्रमुख नकदी फसल है और उनकी आजीविका

इसी पर निर्भर करती है। बढ़ती महंगाई को देखते हुए सरकार को जल्द निर्णय लेना चाहिए, ताकि किसानों को उनकी मेहनत का उचित लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि हाल ही में आई बाढ़ से क्षेत्र में गन्ने की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। इससे किसानों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ सकती है। विधायक ने सरकार से किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए गन्ने का उचित मूल्य जल्द घोषित करने की मांग की, ताकि किसानों को राहत मिले

पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट ;-

Share This Article