News PR Live
आवाज जनता की

गाड़ी सर्विसिंग कराने पूर्णिया गया था MLA का बेटा, गाड़ी में हो गई मौत

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। सुपौल के त्रिवेणीगंज से जदयू विधायक वीणा भारती के बेटे की पूर्णिया में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। भारती के बेटे बंटी की उम्र 30 साल की थी। वह फोर व्हीलर ठीक कराने पूर्णिया आया था, जहां गाड़ी में बैठे-बैठे ही अचेत हो गया। साथियों ने उसे तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जदयू विधायक को भी इसकी सूचना दी गई। घटना के बाद वीणा भारती के घर में कोहराम मच गया। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि ऐसा कैसे हुआ।

- Sponsored -

- Sponsored -

मिली जानकारी के अनुसार बंटी की गाड़ी की सर्विसिंग के लिए 10 दिन पहले ही दिया गया था। शनिवार को वे लोग मरंगा थाना क्षेत्र के महिंद्रा शोरूम में गाड़ी लेने के लिए आये थे। मृतक के साथ उसका भांजा शंभू पासवान भी था। बंटी ने गाड़ी लेने के दौरान चलाकर चेकिंग भी किया। उसके बाद अपने भांजे को बिलिंग के लिए भेज खुद गाड़ी में एसी चलाकर बैठ गया। बिलिंग कराने में करीब घंटा भर का वक़्त लग गया।

इसके बाद भांजा जब वापस आया तो उसने बंटी को गाड़ी में ही बेहोशी की हालत में देखा। चेहरे पर पानी मारने के बाद भी वह नहीं उठा तो चिल्लाने लगा। उसके बाद शोरूम के कर्मी आये और सबसे सहयोग से उसे पूर्णिया सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने उसकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.