बिहार में मॉनसून की चाल धीमी, फिलहाल करना होगा इंतजार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना, 2 जून 2025 – देश में इस साल मॉनसून ने समय से पहले केरल पहुंचकर रिकॉर्ड बना दिया है, जिससे पूरे भारत में जल्दी बारिश की उम्मीद जगी थी। लेकिन बिहार में मॉनसून की गति अचानक धीमी पड़ गई है। राज्य की सीमा तक पहुंचने के बाद मानसून जैसे थम गया है, जिससे झमाझम बारिश के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

हालांकि बीते 48 घंटों में बिहार के कुछ जिलों में आंधी, बिजली और हल्की बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग ने सोमवार को 12 जिलों में तेज हवाओं और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मजबूत पछुआ हवा बनी बाधा

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पछुआ हवा के तेज हो जाने से मानसून की गति रुक गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, अब मॉनसून बिहार में अपने निर्धारित समय यानी 12 से 15 जून के बीच ही प्रवेश कर पाएगा।

मौसम विभाग का यह भी अनुमान है कि इस बार जून महीने में औसत से ज्यादा वर्षा हो सकती है। सामान्य तौर पर जून में 59.1 मिमी बारिश होती है।

बिहार में मॉनसून आमतौर पर किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार से प्रवेश करता है, लेकिन पिछले चार दिनों से यह सीमावर्ती क्षेत्रों में ही अटका हुआ है।

तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी

ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और वैशाली शामिल हैं। इन इलाकों में तेज हवाएं, गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका है।

वहीं राज्य के बाकी 26 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां हल्की से मध्यम बारिश और 40 किमी/घंटा तक की हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

तापमान में भी बदलाव

बारिश और आंधी का असर तापमान पर भी देखने को मिलेगा। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

गौरतलब है कि मई के महीने में 15 तारीख को डेहरी में 43.6 डिग्री और 10 मई को पटना में 41.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था, जो इस सीजन का उच्चतम स्तर था।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article