तीन स्थानों पर सुशासन सखी चौपाल, अपर्णा कुमारी ने नीतीश सरकार के 20 वर्षों की उपलब्धियों को बताया ऐतिहासिक

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर इस्माइलपुर प्रखंड के तीन स्थानों पर जदयू की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव सुश्री अपर्णा कुमारी के नेतृत्व में सुशासन सखी चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी गई।अपर्णा कुमारी ने चौपाल में मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते 20 वर्षों में बिहार को नई दिशा दी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, सड़क, बिजली, पेयजल और कानून व्यवस्था जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विजन और नेतृत्व ही आज बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है।चौपाल के दौरान महिलाओं ने भी अपनी समस्याएं साझा कीं, जिनका समाधान स्थानीय स्तर पर करने का आश्वासन अपर्णा कुमारी ने दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। आयोजन का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना और महिलाओं को सशक्त बनाना रहा.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article