एक ही व्यक्ति के इश्क में पागल थी मां-बेटी, पति ने अवैध संबंध का किया विरोध तो कर दी हत्या, खुलासे से पुलिस भी हो गई हैरान

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर पटना से है। जहां नाजायाज संबंध के चक्कर में पति की जान चली गई। दरअसल महिला और उसकी बेटी का एक ही आदमी से नाजायज संबध था। जिसे लेकर पति हमेशा विरोध करता था। महिला अपने पति और बेटी अपने पिता से इस कदर परेशान हो गई थी कि उसने कत्ल कर दिया। दोनों ने अपने इकलौते आशिक की मदद से व्यक्ति की जान ले ली।

दरअसल लगभग एक महीने पहले एक व्यक्ति की हत्या हुई थी। जिस मामले का पुलिस ने खुलासा किया। वारदात के एक महीने बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। मां-बेटी का नाजायज संबंध एक ही व्यक्ति से था। इस खुलासे में पुलिस का भी दिमाग सन्न रह गया।घटना पिछले माह पटना के फुलवारीशरीफ अंतर्गत गौरीचक में हुई थी। वहीं मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि करीब एक माह पूर्व हुई अर्जुन मांझी उर्फ बराती मांझी की हत्या हुई थी।

अर्जुन की पत्नी राजमणि देवी और बेटी पूनम कुमारी का सिद्धू नामक एक व्यक्ति से नाजायज रिश्ता था। इसी नाजायज रिश्ते का अर्जुन विरोध करता था। इससे तंग आकर पत्नी-बेटी ने आशिक से मिल अर्जुन मांझी की गला दबा कर हत्या कर शव मोड़हर नदी में फेंक कर फरार हो गये। पुलिस को जानकारी मिली तो छानबीन शुरू की गई। जिसके बाद छापेमारी में तीनों की गिरफ्तारी हुई। बता दें कि लोग पुलिस प्रशासन से इन हत्यारोपितों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे थे। पुलिस टीम ने गिरफ्तार तीनों हत्यारोपितों को जेल भेजने के लिए कोर्ट ले गयी।

Share This Article