मोतिहारी पुलिस को मिली बड़ी सफलता,अवैध मिनी गन फैक्ट्री का किया उद्भेदन पांच अपराधी गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- बिहार के पूर्वी चम्पारण ज़िलें के मोतिहारी गांधी मैदान के समीप आर्म्स तस्करी की गुप्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सहायक पुलिस अधीक्षक सदर के नेतृत्व मे नगर थाना मोतिहारी द्वारा गांधी मैदान जेल गेट के समीप वाहन जाँच के क्रम मे बिना नंबर के यामाहा मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया जिसमे से एक युवक के पास से एक चाकू दूसरे युवक के पास से एक लोडेड ऑटोमेटिक देशी पिस्टल व तीसरे युवक के पास से एक ऑटोमेटिक देशी पिस्टल बरामद किया गया.

सहायक पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि पूछताछ के क्रम मे इनके द्वारा अवैध अग्नेयास्त्र तस्करी की बात स्वीकारी गई है इनके निशानदेही पर कोटवा व चकिया थाना क्षेत्र से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है और चार ऑटोमेटिक देशी पिस्टल,कारतूस व अवैध हथियार बनाने की अन्य सामग्री बरामद किया गया है इस संदर्भ मे नगर थाना मोतिहारी मे प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article