मोतिहारी में चम्पारण नागरिक मंच ने जलजमाव के विरोध में किया प्रदर्शन, ताली थाली बजाकर निगम के खिलाफ लगाए नारे

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मोतिहारी में  नागरिकों ने जलजमाव के समाधान में विफल हो रही नगर प्रशासन के खिलाफ हला बोल दिया। निवासियों ने नगर प्रशासन के खिलाफ ताली थाली बजाकर आक्रोश प्रकट किया। लोगों ने नार लगाते हुए कहा कि सोया प्रशासन भर गयी नाली, चलो बजाओ ताली थाली। ताली शंख बजाएंगे,नगर प्रशासन को जगाएंगे आदि नारे लगाते हुए गांधी चौक से नगर निगम कार्यालय पहुंचकर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।

मंच के संस्थापक सदस्य संजय कुमार लोहिया ने कहा कि नगर निगम क्षेत्रों के हॉस्पिटल रोड, चांदमारी चौक, जमला रोड, मठिया रोड,अगरवा, रघुनाथपुर, बंजरिया आदि जगहों पर दयनीय स्थिति है। जिसे कलेकर मंच ने नगर प्रशासन से तात्काल इसके समाधान के लिए मांग की है। इसके साथ हीं दीर्घकालिक योजना बना कर नाला उड़ाही, अतिक्रमण हटाने, अधुरे नाला का निर्माण, नाला का लेबल आदि के दिशा में कार्य करने की मांग भी की है।

इस अवसर पर दिवाकर कुमार, रजनी ठाकुर, अमिता निधि, दिनेश कुमार, संजय कुमार तिवारी, आलोक चंद्र, शैलेन्द्र कुमार तिवारी,रुमीत रौशन, त्रिलोकी नाथ चौधरी, सीताराम प्रसाद, राघव शरण, शशि भूषण पटेल, मितुल कुमार, किशोर कुमार सिंह, आदि उपस्थित थे। बता दें कि इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संजय कुमार लोहिया, रजनी ठाकुर, भोलानाथ प्रसाद, दिवाकर कुमार, आलोक चंद्र, अमिता निधि ने की।

मोतिहारी से धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट

Share This Article